सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विज्ञान और अध्यात्म

 विज्ञान और अध्यात्म में बहुत गहरा सम्बन्ध है मनुष्य की समस्त जैविक शक्तियों को संचालित करने के लिए एनर्जी की जरुरत होती है जो भोजन से मिलती है और यही एनर्जी शरीर के विभिन्न अंगों के कुशल संचालन को जिम्मेदार होती है विज्ञान भी मानता है कि एनर्जी का प्रवंधन किसी भी कार्य को अद्वितीय रूप से करवाने में सक्षम है और अध्यात्म भी कहता है कि मन को एकाग्र करके शरीर के अंगों से अद्वितीय कार्य लिया जा सकता है अगर हम मन को एकाग्र करने को विज्ञान की भाषा में कहें तो यह ऊर्जा को एक विशिष्ट कार्य में प्रयोग करना ही है। शरीर स्वयं तय करता है कि किस अंग के संचालन के लिए कितनी ऊर्जा चाहिए। 

 वास्तव में इस श्रष्टि का आधार ऊर्जा है जो हर जीव जंतु और पदार्थ में किसी न किसी रूप में पायी जाती है यहाँ तक कि किसी पत्थर में भी उसकी स्थिति के कारण स्थितिज ऊर्जा होती है वहीं जो अनाज सूखा हमें मरा हुआ प्रतीत होता है उसकी ऊर्जा ही हमारे शरीर में जाकर हमें संचालित करती है। यही ऊर्जा जब किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ में होती है तो परमाणु विस्फोट को जन्म देती है तो क्या इस ऊर्जा के रूप या उपयोग को नियंत्रित कर हम मन चाहे काम नहीं ले सकते हैं? और अगर हाँ तो क्या शरीर के अंदर की ऊर्जा को नियंत्रित कर हम अपने अंगों को मनचाहे कार्यों के लिए प्रयोग नहीं कर सकते हैं?
 
 वास्तव में किसी इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में एक वायर की मदद से एक समान ऊर्जा दी जाती हैं परन्तु उसके कम्पोनेंट अलग अलग ऊर्जा से संचालित होते हैं कोई 5 वोल्ट और कोई 12 वोल्ट लेता हैं और यह सब उसमें लगे कंट्रोलर और माइक्रो कंट्रोलर से संभव हैं जिसे हम अपने हिसाब से प्रोग्राम कर सकते हैं और वह हमारे अनुसार आउटपुट देता है। इसी तरह जब हम अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण स्थापित कर लेते है तो निश्चित ही उस इन्द्रिय द्वारा किये जाने वाले कार्यों को निर्देश देने में सक्षम हो जाते हैं और इस दशा में हम अपनी ऊर्जा का प्रवंधन करने में भी सक्षम हो जाते हैं आवेगों और बाहरी कार्यों का नियंत्रण आसान होता हैं और कुछ प्रयास के बाद ही हम अपनी भूख प्यास नींद क्रोध आदि पर काबू कर लेते हैं परन्तु आंतरिक अंगों के संचालन पर हमारा नियंत्रण नहीं होता हैं पर योग और अध्यात्म में यह सम्भव है कुंडलनी जागरण ऐसी ही एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें आंतरिक अंगों और ऊर्जा पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं।
  अभी भी मानव विज्ञान की खोज काफ़ी प्रारंभिक चरण में है मानव शरीर के रहस्यों की खोज के लिए  विज्ञान की जगह अध्यात्म ज्यादा कारगर हैं क्योंकि इसकी प्रोग्रामिंग अभी भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं कर पा रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्टिफीसियल वनाम ओरिजिनल इंटेलीजेंस

पिछले दो दशकों में ज्ञान की उपलब्धता अत्यंत सहज और सरल हो चुकी है। एक एंड्राइड फोन और एक इंटरनेट कनेक्शन से आप दुनियाँ के हर ज्ञान को एक्सेस कर सकते हैं। पहले गूगल बाबा और अब  आर्टिफिशल इंटेलीजेंस नें लोगों के हर प्रश्न का उत्तर उपलब्ध करा दिया है, अब लोगों के दिमाग़ में कोई भी प्रश्न आता है तो वह झट से गूगल कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि तकनीकी नें समाज में ज्ञान के एकाधिकार को समाप्त कर दिया है और ज्ञान की पहुँच अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच गई है, कई एक्टिविस्ट इसे एक क्रान्तिकारी परिवर्तन मानते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया के आने के बाद लोग अपने अधिकारों को जानने लगे हैं और अब उन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होगा, पर क्या सच में ऐसा हो रहा है?           गूगल और आर्टिफिशल एंटीलिजेंस का ज्ञान डेटा पर आधारित है और यह डेटा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , वेबसाइट  या विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध डेटा से लिया जाता है अगर यह डेटा सही होगा तो गूगल का सर्च परिणाम भी सही होगा और अगर यह डेटा कूटरचित और भ्रामक  होगा तो उत्तर भी गलत होने क...

भविष्य के स्कूल और शिक्षा

 भविष्य के स्कूल और शिक्षा  दिसंबर 2125 ए आई एडवांस पब्लिक स्कूल इटावा में ठीक 9:00 बजे आटोमेटिक प्रवेश द्वार खुल गया, बच्चे एक एक करके अंदर प्रवेश कर रहे हैं... दरवाजे पर लगा सेंसर और कैमरा बच्चों को स्कैन करके उनकी अटेंडेंस के साथ यूनिफार्म, टिफिन आदि  चेक कर डेटा कलेक्ट कर रहा है। तीन बच्चे रेड अलार्म बजने से संदेह में आये और गेट पर तैनात रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड नें उन्हें रोक लिया क्योंकि डेटा रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड को ट्रांसफर हो चुका था तीन में से दो के लंच बॉक्स में स्कूल द्वारा बताएं गए मेनू से अलग लंच था और एक की ड्रेस कम्पलीट नहीं थी इसलिये  सिक्योरिटी नें उन्हें वापस जाने का निर्देश दे दिया।         प्रेयर स्टार्ट हो चुकी है.... विद्यालय असेंबली हाल में केवल कैमरा और साउंड सिस्टम लगा है... हर छात्र का स्पेस फिक्स है  उसमें जाकर सभी बच्चे खड़े हो गए। प्रेयर के बाद, न्यूज़, नैतिक कथा, वार्म अप, योगा, मैडिटेशन  कुल मिलाकर 45 मिनट की प्री असेंबल्ड प्रोग्राम पर यह सेशन पूरा हो चुका है, कुछ बच्चे काफ़ी बुरी तरह थक चुके हैं पर प्रेयर...

मोबाइल है तो निगरानी में हो

दो घटनाये देखिये  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नें ai की मदद से लाखों टैक्स चोरी करने बालों को नोटिस भेज दिया  कर्नाटक में इनकम टैक्स नें छोटे व्यापरियों को लाखों के नोटिस थमाए तो दुकानदारों क्यू आर कोड दुकान से हटाए।  ये तो एक ट्रेलर मात्र है अभी पिक्चर बाक़ी है  2007 के लगभग दलजीत चौधरी जी  इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने थे उसी समय  नया नया मोबाइल आया था और चम्बल के डकैतो और उनके मुखबिरों के लिए अच्छी सुविधा बन गई । तत्कालीन एस टी एफ और एस ओ जी से जुड़े लोग बताते हैं कि एसएसपी साहब नें इसी टेक्नोलॉजी को डकैत विहीन इटावा के लिए हथियार बना लिया और मोबाइल तकनीक के सहारे ही सभी डकैत मुखबिरी की दम पर निपटा दिए गए।  समय बदला और मल्टीमीडिया एंड्राइड फोन आये और अम्बानी नें सस्ते रिचार्ज और इंटरनेट से लोगों की दुनियाँ बदल दी। सोशल मीडिया पर जुड़ने की ललक नें हर हाँथ में मल्टीमीडिया मोबाइल आ गया अब बारी थी सरकार द्वारा इसी तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की।  बैंक नें अपने कस्टमर को एस एम एस सुविधा के लिए नंबर माँगा, अधिक लेनदेन के लिए पेन कार्ड बनबाने...