सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विज्ञान गल्प 2116

दुनियां एक नए युग में जा चुकी थी विज्ञान अपने सर्वोत्तम अविष्कारों के साथ लोगों की सेवा में लगा था मनुष्य अब मनुष्य ना होकर प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना होने का सुख उठा रहा था।    शर्मा वर्मा का समय तो कब का ख़त्म हो चुका था अब तो आई डी का समय था लोग अब आई डी के नाम से जाने जाते थे। मेरी आई डी abcd1978kpcd थी सभी मनुष्यों के शरीर में इलेक्ट्रॉनिक चिप फिट हो चुकी थी।मनुष्य के सारे काम अब उसकी आई डी से ही होते थे। जगह जगह मशीन लगायी जा चुकी थी हर जगह प्रवेश पर चिप स्कैन होती और लोगों का काम हो जाता । लेनदेन भी अब पैसों से नहीं होता था चिप में लोगों का किया काम क्रेडिट कर दिया जाता और लोग पेमेंट के बदले चिप स्कैन करा देते। कुल मिलाकर लोग अब बहुत आरामदायक जिंदगी जी रहे थे और जिंदगी बड़ी आरामदायक थी।     घरों में अब कोई काम नहीं बचा था। सबके घर इलेक्ट्रॉनिक हो चुके थे।दरबाजा आँख के इशारे पर खुलते और बंद होते थे। कमरे में घुसते ही लाइट अपने आप जल जाती , पंखे कूलर और ए सी अपने आप चलने लगते। मन में सोचने मात्र से मनचाहा गाना बजने लगता। मन में विचार आते ही दीवार पर टीवी आ जा...