नंगा, नंगई और नंगनाच आर्टिकल पढ़ने से पहले यह समझ लें कि यह आर्टिकल बिना कपड़े बाले के लिए नहीं है बल्कि एक विशिष्ट गुण बाले व्यक्ति के लिए है। एक कहावत है कि नंगा नहायेगा क्या और निचोड़ेगा क्या। यह सुनकर अनायास ही एक दृश्य उभरता है कि नंगा कोई गरीब आदमी होगा जिसके पास गरीबी के कारण ज्यादा कपड़े नहीं होंगे। कुछ लोग कहते हैं कि उससे मत उलझना बड़ा नंगा आदमी है, मन मे फिर से एक दृश्य उभरता है कि यह आदमी बड़ा सिरफिरा किस्म को होगा इसलिए लोग डर रहे हैं। कुल मिलाकर यह बड़ा रोचक करैक्टर है जिसके पास कुछ न होते हुए भी समाज उसके महत्व को बड़ी शिद्दत से स्वीकार करता है और उसके व्यक्तित्व को लेकर एक खौफ भी नजर आता है। नंगों के लिए इस दुनियाँ में कुछ भी असंभव नहीं है अगर किसी मुहल्ले में कोई नंगा किस्म का व्यक्ति हो तो पूरा मुहल्ला तनाव में रहता है किसी भी सार्वजनिक फैसले के बाद भी उसके विरोध का खौफ पूरे मुहल्ले में दिखाई पड़ता है चाहे कितना भी दबंग क्यों न हो उससे कन्नी काटता नजर आता है। क्योंकि नंगे से जीत पाने के लिए व्यक्ति को स्वयं नंगई पर उतरना होता है जो किसी भी...
बदलते तकनीकी ज़माने में आम आदमी के लिए कई सुविधाएँ प्रदान की हैं पर आम आदमी को इनकी जानकारी ही नहीं है हम आपको उनकी जानकारी देते रहेंगे