अगर आप भी समाज के सफल इंसान बनना चाहते हैं तो अपनाए ये स्टेप्स और लहरायें अपनी प्रसिद्धि का परचम। समाज के प्रसिद्ध लोगों के गोपनीय साक्षात्कार और शोध पर आधारित सबसे सटीक कार्ययोजना 1. सबसे पहले समाज मे प्रसिद्ध और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ( सत्ता पक्ष) के लोगों तथा अधिकारियों की एक लिस्ट बनाये। 2. उनके आगामी कार्यक्रमो की जानकारी जुटाएं और अपने किसी परिचित के माध्यम से उनका माल्यार्पण का अवसर तलाशें। माल्यार्पण की फ़ोटो जरूर निकलवायें और फेसबुक पर साझा कर दें। 3. कार्यक्रम के बाद उनके घर मुलाकात की कार्ययोजना बनाये और मुलाकात करें भले ही आपको चार छः बार निराश होकर लौटना पड़े पर हिम्मत न हारें जब मुलाकात हो तो आप उनके व्यक्तितव की जमकर तारीफ करें। इसकी फ़ोटो खिंचवाने के लिए एक साथी जरूर लेकर जाएं और तुरंत फेसबुक पर साझा करें। 4. मुलाकात का सिलसिला लगातार बनाये रखें केवल चेहरा दिखाते रहें। भले ही दो चार बार दुत्कार दिये जायें पर हिम्मत न हारें लगातार मिलते रहें जब दुत्कार और उपेक्षा बंद हो जाये और आपसे आपका नाम लेकर बात शुरू हो जाये और पूंछा जाए ...
बदलते तकनीकी ज़माने में आम आदमी के लिए कई सुविधाएँ प्रदान की हैं पर आम आदमी को इनकी जानकारी ही नहीं है हम आपको उनकी जानकारी देते रहेंगे