कई बार आपका लिखा इसलिए नहीं छपता है क्योंकि आपके पद में बजन नहीं है, मसलन आप किसी निकाय के प्रमुख नहीं है या आपके पीछे विशेषज्ञ नहीं लिखा है। शिक्षा के क्षेत्र में लिखने और छपने के लिए आपके पास किसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य या प्रोफेसर या किसी शैक्षिक निकाय के मुखिया का पद होना बहुत महत्वपूर्ण है। इन पदों के धारण करने बाले लोगों का लिखा शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी होगा ऐसा समाचार पत्र, पत्रिकाएं छापने बाले प्रकाशकों का मानना है। राजनीति में लिखने के लिए आपका राजनीतिक विश्लेषक होना ही पर्याप्त नहीं है इसके लिए आपका राजनीति में कोई पद होना आवश्यक है समाचार चैनल में राजनीतिक विश्लेषक होंने के चयन के क्या मानक हैं यह तो नहीं पता पर अगर एक बार किसी चैनल पर किसी जुगाड़ से आना शुरू हो गए तो सभी चैनल आपको आमंत्रण देना शुरू कर देंगे यह तय है। कृषि क्षेत्र, व्यापार, अर्थव्यवस्था, सामाजिक सरोकारों पर विचार व्यक्त करने वाले का बजनदार होना आवश्यक होता है लगभग सभी मामलों में विचारों से बड़ा कद नजर आता है। लोग विचारों की जगह, वह विचार किसके हैं, इस पर जरूर गौर करते हैं। अक्सर समाचार पत्रों...
बदलते तकनीकी ज़माने में आम आदमी के लिए कई सुविधाएँ प्रदान की हैं पर आम आदमी को इनकी जानकारी ही नहीं है हम आपको उनकी जानकारी देते रहेंगे