कोटा में हर वर्ष कई बच्चे परीक्षा में असफलता के दबाब में आत्महत्या कर लेते हैं तो समाधान निकाला गया कि कमरों में लगे पंखो को जाली से कवर कर दो ताकि वह पंखे में रस्सी बांधकर न लटक सकें या पंखो के लटकाने वाले हुक को स्प्रिंग का बना दो ताकि वह जब लटकें तो स्प्रिंग लम्बी होकर जमीन तक आ जाये। क्या वास्तव में यह आत्महत्या रोकने का कारगर उपाय है? जो अत्यधिक डिप्रेशन में है और जो मरने का मन बना चुका है क्या वह मरने का कोई और रास्ता नहीं खोज लेगा? भगवान न करें कि किसी माता पिता का बच्चा परीक्षा में असफलता या असफलता के डर से आत्महत्या करे पर अपनी सफलता के लिए जीतोड़ मेहनत करने बाले जूनूनी और संवेदनशील बच्चों में से कई के मन में इस तरह के भयावह विचार कभी कभी आ ही जाते हैं और जिन्हें अपने माता पिता की डांट या दोस्तों के कमेंट को झेलने का साहस नहीं होता हैं वह खुद पर नियंत्रण खोकर कई बार आत्महत्या जैसे निर्णय भी ले लेते हैं। वास्तव में हम समस्याओं का मूल कारण खोजना ही नहीं चाहते है हम तो तात्कालिक कारणों और उपायों पर समय और पैसा बर्बाद करते हैं। हम नहीं जा...
बदलते तकनीकी ज़माने में आम आदमी के लिए कई सुविधाएँ प्रदान की हैं पर आम आदमी को इनकी जानकारी ही नहीं है हम आपको उनकी जानकारी देते रहेंगे