सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रोता नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय

    यह व्यंग्य केवल व्यंग्य मात्र नहीं है   निंदक नियरे रखने का चलन समाप्त हो गया है क्योंकि निंदा झेल पाने लायक लोग अब बचे ही नहीं है अब तो लोग दुनियाँ भर की समस्याओं को दिल मे लिए घूमते हैं और जब तक उन्हें दूसरे को न सुना दें तब तक उसका प्रेशर झेलना उनके लिए कठिन हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर और हाइपर टेंशन वास्तव में कोई बीमारी नहीं है यह तो चुगली और आलोचना न कर पाने की स्थिति में हृदय और दिमाग पर उत्पन्न दबाब मात्र है इसलिए मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि पुरुष अगर दिन भर में मात्र आधा घंटा अपने मित्रों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों और विरोधी राजनीतिक पार्टी की चुगली या आलोचना किसी से कर लें तो वह ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं, वहीं स्त्रियां अगर 1 घंटे अपने पति, सास, ननद और पड़ोसन की चुगली/आलोचना फोन पर अपनी माँ या किसी सहेली से कर लें तो वह ब्लड प्रेशर और हाइपर टेंशन से बच सकती हैं। वैसे भी पुरुषों को चुगली कर पाने के कम अवसर मिलते हैं इसलिए वह ब्लड प्रेशर और हायपरटेंशन से ज्यादा ग्रसित होते हैं।     आलोचना सुन पाने के लिए एक अदद श्रोता की जरूरत होती है हालांकि प...