सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिना पुलिस स्टेशन जाए आप दर्ज करा सकते हैं अपनी एफ आइ आर। बहुत आसान है यह अगर आपको है जानकारी नहीं है ? तो हम बताते हैं आपको तरीका


बिना पुलिस स्टेशन जाए आप दर्ज करा सकते हैं अपनी एफ आइ आर।

आम नागरिक के लिए किसी घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने से मुश्किल काम कोई नहीं है। पर अब ऐसा नहीं होगा आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से अपनी एफ आइ आर दर्ज करा सकते हैं।


         अधिकांशतः आम नागरिक को छोटी मोटी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपने पुलिस स्टेशन के कई चक्कर लगाने पढ़ते हैं कभी थानेदार नहीं मिलते हैं कभी मुशीं जी नहीं मिलते हैं दो चार चक्कर घटना स्थल की जाँच पड़ताल करवाने में ही निकल जाते हैं उसके बाद दो चार चक्कर एफ आइ आर की कॉपी प्राप्त करनें में निकल जाते हैं यह काम तब और परेशानी भरा हो जाता है जब आप कहीं नौकरी करते हैं।

पर हम आपको आज एक ऐसे समाधान के बारे में बताने जा रहें है जिससे आप अपने एंड्राइड फोन से ही अपना मुकदमा दर्ज करा सकते हैं वह भी बिलकुल निशुल्क।

देश के कई राज्यों ने आम जनता के लिए efir सुविधा प्रदान की है पर ताज्जुब यह है कि अधिकांश पढ़े लिखे लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं है आज हम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलायी जा रही efir सुविधा के बारे में बताएगें।
यह सुविधा कम गंभीर अपराधों और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ही उपयोग की जा सकती है। अगर आपका वाहन चोरी चला गया है सामान चोरी हो गया है या आपके साथ ऐसी कोई घटना हो गयी है जिसमे गंभीर धाराएँ लगाने का प्राविधान नहीं है तो आप अपने फोन से घर वैठे ही अपनी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल का इन्टरनेट चालू करना होगा अब आप गूगल क्रोम पर https://uppolice.gov.in टाइप करे और एंटर का बटन दबा दें अगर यह एड्रेस आप भूल जाएँ तो आप गूगल पर online fir up टाइप कर सर्च कर लें और वेबसाइट पर क्लिक कर दें । अब आप उत्तर प्रदेश पुलिस के मेन पेज पर हैं  पेज पर नीचे स्क्रॉल करके efir लिखे स्थान पर क्लिक कर दें आप चाहें तो https://cctnsup.gov.in/cctns_efir/login.aspx  एड्रेस को सीधे टाइप कर या कॉपी पेस्ट कर डायरेक्ट पेज खोल सकते यह पेज कुछ ऐसा दिखेगा


अब इस पेज पर आपको अपनी लॉग इन आइ डी बनानी होगी इसके लिए आपको citizen register पर क्लिक कर कुछ जानकारियां भरनी होगी फॉर्म फिल करने के बाद आप कभी भी लॉग इन कर अपनी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और मेल पर इसकी सूचना एक रेफरेंस नंबर के साथ प्राप्त होती है जिसका उपयोग कर आप अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं और उसका प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सम्बंधित थाने से नियुक्त जाँच अधिकारी आपसे संपर्क करेगे और आवश्यकतानुसार आपके सहयोग से जाँच पूरी करने की कार्यवाही करेगें।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे शेयर जरुर करें
अवनींद्र सिंह जादौन
इटावा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्टिफीसियल वनाम ओरिजिनल इंटेलीजेंस

पिछले दो दशकों में ज्ञान की उपलब्धता अत्यंत सहज और सरल हो चुकी है। एक एंड्राइड फोन और एक इंटरनेट कनेक्शन से आप दुनियाँ के हर ज्ञान को एक्सेस कर सकते हैं। पहले गूगल बाबा और अब  आर्टिफिशल इंटेलीजेंस नें लोगों के हर प्रश्न का उत्तर उपलब्ध करा दिया है, अब लोगों के दिमाग़ में कोई भी प्रश्न आता है तो वह झट से गूगल कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि तकनीकी नें समाज में ज्ञान के एकाधिकार को समाप्त कर दिया है और ज्ञान की पहुँच अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच गई है, कई एक्टिविस्ट इसे एक क्रान्तिकारी परिवर्तन मानते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया के आने के बाद लोग अपने अधिकारों को जानने लगे हैं और अब उन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होगा, पर क्या सच में ऐसा हो रहा है?           गूगल और आर्टिफिशल एंटीलिजेंस का ज्ञान डेटा पर आधारित है और यह डेटा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , वेबसाइट  या विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध डेटा से लिया जाता है अगर यह डेटा सही होगा तो गूगल का सर्च परिणाम भी सही होगा और अगर यह डेटा कूटरचित और भ्रामक  होगा तो उत्तर भी गलत होने क...

मोबाइल है तो निगरानी में हो

दो घटनाये देखिये  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नें ai की मदद से लाखों टैक्स चोरी करने बालों को नोटिस भेज दिया  कर्नाटक में इनकम टैक्स नें छोटे व्यापरियों को लाखों के नोटिस थमाए तो दुकानदारों क्यू आर कोड दुकान से हटाए।  ये तो एक ट्रेलर मात्र है अभी पिक्चर बाक़ी है  2007 के लगभग दलजीत चौधरी जी  इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने थे उसी समय  नया नया मोबाइल आया था और चम्बल के डकैतो और उनके मुखबिरों के लिए अच्छी सुविधा बन गई । तत्कालीन एस टी एफ और एस ओ जी से जुड़े लोग बताते हैं कि एसएसपी साहब नें इसी टेक्नोलॉजी को डकैत विहीन इटावा के लिए हथियार बना लिया और मोबाइल तकनीक के सहारे ही सभी डकैत मुखबिरी की दम पर निपटा दिए गए।  समय बदला और मल्टीमीडिया एंड्राइड फोन आये और अम्बानी नें सस्ते रिचार्ज और इंटरनेट से लोगों की दुनियाँ बदल दी। सोशल मीडिया पर जुड़ने की ललक नें हर हाँथ में मल्टीमीडिया मोबाइल आ गया अब बारी थी सरकार द्वारा इसी तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की।  बैंक नें अपने कस्टमर को एस एम एस सुविधा के लिए नंबर माँगा, अधिक लेनदेन के लिए पेन कार्ड बनबाने...

घास नुचवा

उस समय उनकी उम्र 59 साल की थी शरीर दुबला पतला पर गजब की फुर्ती वाला था वो जूनियर स्कूल में प्रधानाध्यापक थे और नाम था कामता प्रसाद ।मन बचन और कर्म से स्कूल को समर्पित या यूँ कहे कि स्कूल और शिक्षा उनकी आत्मा में बसती थी उनका विद्यालय सरकारी होने के बाबजूद इलाके के सबसे अच्छे स्कूल में गिना जाता था और क्यूँ ना गिना जाये सुबह से लेकर शाम तक वो अपना सारा काम जिम्मेदारी से पूरा करते थे ।बच्चो से उन्हें बहुत प्यार था इसलिए बच्चो की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रहती थी  शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी उस स्कूल में आकर मास्टर साहब की तारीफ कर चुके थे ।मास्टर साहब अपने रिटायरमेंट के नजदीक पहुँच कर बड़ा सुकून महसूस करते थे और कहते थे कि अपना काम ईमानदारी से करो तो रात को नींद बहुत अच्छी आती है फिर अगर मैंने अच्छा किया होगा तो ऊपर वाला भी मेरे साथ अच्छा ही करेगा     सरकार शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर थी इसलिए उसने गरीब बच्चो को अनिवार्य शिक्षा के लिए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून लागू कर दिया और शिक्षा विभाग के अधिकारी उस अधिनियम की शर्तो और निर्देशों का पालन करवाने के लिए लगातार विद्यालयो...