फेसबुक पर राजनीति करके आप लाखों कमा सकते हैं
जी हाँ यह मजाक नहीं है राजनीतिक पार्टियों ने फेसबुक समर्थको को मासिक भुगतान का निर्णय लिया है। देश की बड़ी पार्टियों ने फेसबुक के समर्थको को चिन्हित कर उन्हें भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह कई वेरोजगार लोगों के लिए एक अच्छा अवसर सावित हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए पार्ट टाइम कमाई का साधन भी बन सकता है। पढ़ी लिखी गृहणियो के लिए भी यह कमाई का एक जरिया बन सकता है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस स्कीम में शामिल होने के लिए आपको कहीं भी आवेदन नहीं करना है अभी तक आपने किसी भी राजनीतिक पार्टी के हित लिए सोशल मीडिया पर जो भी वक्त वर्बाद किया है वही आपके लिए कमाई का जरिया बन सकता है।
हालाँकि अभी यह योजना कुछ राजनीतिक पार्टी द्वारा ही शुरू की गयी है पर विश्लेषकों का मानना है की 6 महीने के अन्दर ही सभी पार्टियों द्वारा यह स्कीम अपनानी पड़ेगी।
एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि ने अपनी पार्टी के प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने फेसबुक पर पार्टी समर्थकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है साथ ही एक आइ टी सैल का गठन किया है। प्रथम चरण में 1000 लोगों को चिन्हित किया जायेगा जिसके लिए पिछले 3 वर्ष से उनकी पोस्टों को खंगाला जा रहा है पर अभी उन्हें सूचित नहीं किया जायेगा। चयन के बाद ऐसे सभी यूजर को पॉइंट्स आवंटित किये जायेगे जिसके आधार पर उन्हें भत्ता सीधे खाते में भेज दिया जायेगा। उन्होंने पॉइंट्स के आधार की भी जानकारी दी
प्रत्येक समर्थन बाली पोस्ट पर 5 पॉइंट्स मिलेगे प्रत्येक समर्थन बाले कमेंट्स पर 1 पॉइंट प्लस होगा और विरोध बाले कमेंट्स पर 1 पॉइंट माइनस होगा। लाइक के लिए कोई पॉइंट नहीं है। यूजर अगर प्रत्येक कमेंट पर वाद विवाद कर पार्टी का पक्ष मजबूत करता है तो उसे 5 बोनस अंक भी मिल सकते हैं। प्रत्येक पॉइंट्स के लिए शुरुआती चरण में 1 रुपया की दर से भुगतान किया जायेगा। इस तरह घर बैठे ही 8 से 10 हजार की कमाई हो जाएगी।
(यह एक व्यंग्य मात्र है कृपया इसे व्यंग्य की तरह ही पढ़े शेयर करना ना भूलें)
फेसबुक किसी को चवन्नी नहीं देता है 

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें