सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रायल पीरियड पर रिश्ते हायर कीजिये

 यहाँ दादा दादी नाना नानी पापा मम्मी बुआ मौसी आदि रिश्ते ट्रायल पर मिलते हैं। 

कल रात एक पिक्चर देखी ट्रायल पीरियड। पिक्चर की कहानी में एक तलाकशुदा महिला (हीरोइन) का छोटा बच्चा है जिसे स्कूल के बच्चे परेशान करते हैं फादर्स डे पर वह फादर के बारे में नहीं बता पाता तो अपनी माँ से पिता के वारे में  पूँछता है। वह अक्सर टेलीविजन पर एक कंपनी का प्रचार देखता है कि 30 दिन के ट्रायल पर कोई भी सामान ले जाओ पसंद न आये तो वापस कर दो तो वह अपनी माँ से ट्रायल पर एक पापा लाने को कहता है। उधर  हीरो नौकरी की तलाश में प्लसमेन्ट एजेंसी चलाने बाले अपने चाचा के यहाँ टिका हुआ है चाचा हीरोइन के मामा के दोस्त थे तो उनके अनुरोध पर हीरो को ट्रायल बाले पापा बना देते हैं शर्त यह थी कि ऐसा काम करना है कि एक महीने में बच्चा पापा शब्द से नफरत करने लगे और फिर जिंदगी में कभी पापा को याद न करे। पर हो जाता है उल्टा। बच्चा ट्रायल पापा पर निर्भर हो जाता है और उसके बिना उसको रहना मुश्किल हो जाता है अंत मे हीरोइन भी उससे प्यार करने लगती है और फ़िल्म का सुखद अंत हो जाता है। 
  फिल्म का यह कथानक आपको एक मनोरंजक कहानी लग सकता है पर भविष्य में यह सत्य होने की संभावनाएं दिखाती है। पुराने समय मे लैला-मजनू, हीर-रांझा टाइप के प्रेमी और प्रेमिका होते है जो मर जाते थे पर साथ नहीं छोड़ते थे 90 के दशक में परिवार के दबाब में मन मारने बाले प्रेमी प्रेमिका होने लगे सन 2000 तक तू नहीं तो और सही बाले युवा दिखने लगे और 2020 तक एक से अधिक गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रेंड एक साथ रखने बाला कॉन्सेप्ट चलन में आ चुका है और स्वीकार्य हो चुका है। 
 इधर एकता कपूर जी ने अपने नाटक में जबरदस्त मसाला डाला हुआ है एक पति के साथ एक प्रेमी , पति मर जाता है तो नई शादी हो जाती है फिर मरा पति जिंदा हो जाता है तो अब तीन हो जाते हैं उधर महिलाएं भी पीछे नहीं है एक ही आदमी के साथ तीन तीन महिलाएं रिलेशन में हैं।
फिर शुरू होता है डाइवोर्स और ड्रामा, एक एक पुरुष महिला इतने डाइवोर्स दे देता है कि उसे खुद याद नहीं रहता है किसको दे चुका हैं  फिर डायवोर्स बाले से दुबारा प्यार  हो जाता है तो साथ रहने लगते हैं। यह सब भविष्य में घटित होता दिखेगा क्योंकि जिस तरह यह नाटकों में परोसा जा रहा है और गृहणियां आनंदित हो रही हैं उससे लगता है कि उन्हें इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती। घर मे रह रही किशोर युवती नाटक के दृश्यों पर अपनी मम्मी के आनंद देखकर भयमुक्त हो जाती है कि भविष्य में जब ऐसा वह करेगी तो मम्मी खुश ही होंगी। पापा जी तो आदि अनादि काल से फिल्मों में दिलफेंक दिखाए जाते रहे हैं और मम्मियां उन पर शक करती हुईं तो वह अभी कोई नई उपलब्धि हाँसिल नहीं कर पाए हैं। 
 तो भविष्य में यह होगा कि एक्स बॉय फ्रेंड और गर्ल फ्रेंड, छोड़े गए पति पत्नी, तलाक शुदा पति पत्नी  किसी एजेंसी पर रजिस्टर्ड होंगे और जब किसी को जरूरत होगी तो वह अपने बच्चे को परिवार की आवश्यकता समझाने और उसका भावात्मक विकास करने के लिए ट्रायल पर रिश्तों को हायर कर सकेगा। 
 वैसे वर्तमान युवक और युवतियां इसका सफल प्रयोग दादा दादी बुआ और मौसी के रूप में कर रहे हैं जब बच्चा पैदा होता है तो उसे पालने में मदद के लिए दादा दादी बुआ मौसी आदि को हायर कर लिया जाता है और जैसे ही वह स्कूल जाने लायक होता है सबसे पीछा छुड़ा लिया जाता है हो सकता है अगला चरण पति पत्नी के रिश्ते का हो। 
     एकता कपूर जी को सामाजिक अधिकार दिलवाने, रिश्तों के बंधनों से मुक्त करवाने और आजादी से जीने के नए तरीक़े विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार या भारत रत्न मिलने की मांग भी दर्शक कर सकते हैं

अवनीन्द्र सिंह जादौन 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्टिफीसियल वनाम ओरिजिनल इंटेलीजेंस

पिछले दो दशकों में ज्ञान की उपलब्धता अत्यंत सहज और सरल हो चुकी है। एक एंड्राइड फोन और एक इंटरनेट कनेक्शन से आप दुनियाँ के हर ज्ञान को एक्सेस कर सकते हैं। पहले गूगल बाबा और अब  आर्टिफिशल इंटेलीजेंस नें लोगों के हर प्रश्न का उत्तर उपलब्ध करा दिया है, अब लोगों के दिमाग़ में कोई भी प्रश्न आता है तो वह झट से गूगल कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि तकनीकी नें समाज में ज्ञान के एकाधिकार को समाप्त कर दिया है और ज्ञान की पहुँच अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच गई है, कई एक्टिविस्ट इसे एक क्रान्तिकारी परिवर्तन मानते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया के आने के बाद लोग अपने अधिकारों को जानने लगे हैं और अब उन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होगा, पर क्या सच में ऐसा हो रहा है?           गूगल और आर्टिफिशल एंटीलिजेंस का ज्ञान डेटा पर आधारित है और यह डेटा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , वेबसाइट  या विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध डेटा से लिया जाता है अगर यह डेटा सही होगा तो गूगल का सर्च परिणाम भी सही होगा और अगर यह डेटा कूटरचित और भ्रामक  होगा तो उत्तर भी गलत होने क...

भविष्य के स्कूल और शिक्षा

 भविष्य के स्कूल और शिक्षा  दिसंबर 2125 ए आई एडवांस पब्लिक स्कूल इटावा में ठीक 9:00 बजे आटोमेटिक प्रवेश द्वार खुल गया, बच्चे एक एक करके अंदर प्रवेश कर रहे हैं... दरवाजे पर लगा सेंसर और कैमरा बच्चों को स्कैन करके उनकी अटेंडेंस के साथ यूनिफार्म, टिफिन आदि  चेक कर डेटा कलेक्ट कर रहा है। तीन बच्चे रेड अलार्म बजने से संदेह में आये और गेट पर तैनात रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड नें उन्हें रोक लिया क्योंकि डेटा रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड को ट्रांसफर हो चुका था तीन में से दो के लंच बॉक्स में स्कूल द्वारा बताएं गए मेनू से अलग लंच था और एक की ड्रेस कम्पलीट नहीं थी इसलिये  सिक्योरिटी नें उन्हें वापस जाने का निर्देश दे दिया।         प्रेयर स्टार्ट हो चुकी है.... विद्यालय असेंबली हाल में केवल कैमरा और साउंड सिस्टम लगा है... हर छात्र का स्पेस फिक्स है  उसमें जाकर सभी बच्चे खड़े हो गए। प्रेयर के बाद, न्यूज़, नैतिक कथा, वार्म अप, योगा, मैडिटेशन  कुल मिलाकर 45 मिनट की प्री असेंबल्ड प्रोग्राम पर यह सेशन पूरा हो चुका है, कुछ बच्चे काफ़ी बुरी तरह थक चुके हैं पर प्रेयर...

मोबाइल है तो निगरानी में हो

दो घटनाये देखिये  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नें ai की मदद से लाखों टैक्स चोरी करने बालों को नोटिस भेज दिया  कर्नाटक में इनकम टैक्स नें छोटे व्यापरियों को लाखों के नोटिस थमाए तो दुकानदारों क्यू आर कोड दुकान से हटाए।  ये तो एक ट्रेलर मात्र है अभी पिक्चर बाक़ी है  2007 के लगभग दलजीत चौधरी जी  इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने थे उसी समय  नया नया मोबाइल आया था और चम्बल के डकैतो और उनके मुखबिरों के लिए अच्छी सुविधा बन गई । तत्कालीन एस टी एफ और एस ओ जी से जुड़े लोग बताते हैं कि एसएसपी साहब नें इसी टेक्नोलॉजी को डकैत विहीन इटावा के लिए हथियार बना लिया और मोबाइल तकनीक के सहारे ही सभी डकैत मुखबिरी की दम पर निपटा दिए गए।  समय बदला और मल्टीमीडिया एंड्राइड फोन आये और अम्बानी नें सस्ते रिचार्ज और इंटरनेट से लोगों की दुनियाँ बदल दी। सोशल मीडिया पर जुड़ने की ललक नें हर हाँथ में मल्टीमीडिया मोबाइल आ गया अब बारी थी सरकार द्वारा इसी तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की।  बैंक नें अपने कस्टमर को एस एम एस सुविधा के लिए नंबर माँगा, अधिक लेनदेन के लिए पेन कार्ड बनबाने...