सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

vyang "निरीक्षण"

ब भी मैं बाज़ार जाता तो मेरी निगाह अनायास उस ऑफिस की तरफ जरूर चलि जातीं, जिसे मैंने आज तक खुला नहीं देखा था। पर आज जब मैं सुबह घर से निकला तो अजीब सा दृश्य था ऑफिस न सिर्फ खुला था बल्कि उसमें कुछ लोग भी व्यस्त हो अपने काम में लगे हुए थे। मैं अपनी उत्सुकता रोक न सका और बाइक खड़ी करके ऑफिस में घुस गया,वहां पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं था पर सभी परेशान से जरूर थे मैंने एक सभ्य से दिखने वाले सज्जन से पूछा, "भाईसाहब क्या हो रहा है?" उन्होंने झल्लाकर जबाब दिया, "दिखाई नहीं देता सफाई हो रही हैमैं चुप हो गया। कुछ पल बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो प्यार से बॊले, "ऑफिस खुल रहा है" "पर आज तक तो नहीं खुला" मैंने प्रश्न किया तो महाशय बॊले "आज तक ये समस्या भी तो नहीं आयी थी" मैंने पूछा कैसी समस्या तो बोले "तुम नहीं समझोगे" मैंने कहा, " समझाओगे तो जरूर समझेंगे" वो बॊले, "रात में फैक्स आया है, कि मंत्री जी सचिव साहब के साथ निरीक्षण पर आ रहे हैं। समय बहुत कम है और सारी व्यवस्था करनी है" हमने पूछा, "कैसी व्यवस्था?" वे बॊले, "हेड क्लर्क नैनीताल घूमने गए हैं। वापसी संभव नहीं है अकाउंट बाबू अपने गाँव में है मोबाइल नहीं लग रहा है चपरासी वैसे भी कभी नहीं आता है तो आज क्या आएगा शासन ने मानक भेजे हैं, जो कि पूरे करने हैं समझ में नहीं आ रहा है क्या करें? कैसे हो पाएगा? मैंने पूछा, "आप किस पद पर हैं?" उन्होंने कहा "मैं इन सबका हेड हूँ" मैंने पूछा,मैं" कुछ मदद करूं?" वो बॊले, "आपके बस का नहीं है" मैंने कहा, " एक ऐसी जगह देखी है जहाँ ऐसी समस्यायों का हल चुटकियों में होता है"बे बोले"कैसे" हमने कहा कुछ पैसे खर्च करोगे उन्होंने कहा नौकरी बचाने के लिए कुछ भी करूँगा, तो फिर मेरे साथ ऑफिस पॉइंट चलो "वहां क्या है?" उन्होंने प्रश्न किया। "वहाँ सब कुछ है जो आपको चाहिये मैंने जबाब दिया तो वो हमारे साथ चल दिए हमने उन्हें ऑफिस पॉइंट की दुकान पर जाकर खड़ा कर दिया दुकान के बोर्ड पर लिखा था "हमारे यहाँ अधिकारी, कर्मचारी, चपरासी और सामान इत्यादि उचित मूल्य पर मिलता है" बोर्ड पढ़कर उनकी आखों में चमक आ गयी और लपककर दुकान में घुस गए। दुकान पर बैठे व्यक्ति ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और पूछा, "मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूँ" बड़े साहब बॊले, "पहले ये बताओ कि बोर्ड पर जो लिखा है वो सही है" उसने कहा, "शत प्रतिशत सही है" आप बतायें क्या चाहिए बड़े साहब ने तुरंत एक परचा निकला और बोले नोट करो एक हेड क्लर्क एकअकाउंट बाबू और एक चपरासी दूकानदार ने पुछा, "कब चाहिए?" "आज ही चाहिए" साहब ने कहा तो दुकानदार बॊला, "ठीक है पर अर्जेंट के पैसे ज्यादा लगेंगे" "तुम उसकी चिंता मत करो बहुत कमाया है" "तो फिर आप निश्चिन्त होकर पता नोट करा दें" दूकानदार बोला। "पर गड़बड़ तो नहीं होगी ये ट्रेंड तो हैं" साहब ने प्रश्न किया। दुकानदार बोला, "ये इतने अच्छे कर्मचारी है कि आप खुश हो जायेगे।" "पर आप इन्हें लाये कहाँ से हैं" साहब ने पूछा तो दुकानदार ने मुस्कराकर कहा "साहब ये बेरोजगार हैं और प्रतियोगी परीक्षा के लिए ओवर एज हो गए हैं  परीक्षा की तैयारी करते-करते और पेपर देते-देते ये खुद को अधिकारी और बाबू ही मानते है चिंता मत कीजिये पचासों निरीक्षण करवाएं हैं शिकायत मिले तो पैसे वापस ले लेना" साहब को बात समझ में आ गयी पर दुबारा चिंतित हो गए मैंने पूछा, "अब क्या हुआ?" वो बोले, "बाकी सामान कहाँ से आयगा?" मैंने कहा इसी से पूछ लो।" साहब ने दुकानदार से पूछा, "कुछ चीजें और चाहिए जैसे फर्नीचर रजिस्टर वगैरह।" वह बोला, " आप नोट करवा दें सारा सामान मिल जाएगा ऑफिस के बाहर गमले भी लग जायेंगे कलई-वलई डालकर ऐसा ऑफिस बना देंगे कि अधिकारी घुसते ही हैरान हो जायें" साहब निश्चिंत हो गए। वापस आते समय मैंने पूछा, "फर्नीचर तो होगा" साहब बॊले, " कहाँ बचा है? साल साल भर कमरे बंद रहते हैं सब दीमक खा गयी" रास्ते में बोले, "कुछ क्लाइंट भी तो चाहिए" हमने कहा, "उसी को फ़ोन कर देना" सुबह जब अख़बार खोला तो खबर कुछ इस प्रकार थी  "निरीक्षण में व्यवस्था देखकर मंत्री जी इतने गदगद हुए कि अफसर को दिया प्रमोशन
अवनीन्द्र सिंह जादौन 
278, कृष्णा पुरम कालोनी, 
कचौरा रोड, इटावा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्टिफीसियल वनाम ओरिजिनल इंटेलीजेंस

पिछले दो दशकों में ज्ञान की उपलब्धता अत्यंत सहज और सरल हो चुकी है। एक एंड्राइड फोन और एक इंटरनेट कनेक्शन से आप दुनियाँ के हर ज्ञान को एक्सेस कर सकते हैं। पहले गूगल बाबा और अब  आर्टिफिशल इंटेलीजेंस नें लोगों के हर प्रश्न का उत्तर उपलब्ध करा दिया है, अब लोगों के दिमाग़ में कोई भी प्रश्न आता है तो वह झट से गूगल कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि तकनीकी नें समाज में ज्ञान के एकाधिकार को समाप्त कर दिया है और ज्ञान की पहुँच अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच गई है, कई एक्टिविस्ट इसे एक क्रान्तिकारी परिवर्तन मानते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया के आने के बाद लोग अपने अधिकारों को जानने लगे हैं और अब उन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होगा, पर क्या सच में ऐसा हो रहा है?           गूगल और आर्टिफिशल एंटीलिजेंस का ज्ञान डेटा पर आधारित है और यह डेटा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , वेबसाइट  या विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध डेटा से लिया जाता है अगर यह डेटा सही होगा तो गूगल का सर्च परिणाम भी सही होगा और अगर यह डेटा कूटरचित और भ्रामक  होगा तो उत्तर भी गलत होने क...

भविष्य के स्कूल और शिक्षा

 भविष्य के स्कूल और शिक्षा  दिसंबर 2125 ए आई एडवांस पब्लिक स्कूल इटावा में ठीक 9:00 बजे आटोमेटिक प्रवेश द्वार खुल गया, बच्चे एक एक करके अंदर प्रवेश कर रहे हैं... दरवाजे पर लगा सेंसर और कैमरा बच्चों को स्कैन करके उनकी अटेंडेंस के साथ यूनिफार्म, टिफिन आदि  चेक कर डेटा कलेक्ट कर रहा है। तीन बच्चे रेड अलार्म बजने से संदेह में आये और गेट पर तैनात रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड नें उन्हें रोक लिया क्योंकि डेटा रोबोटिक सिक्योरिटी गार्ड को ट्रांसफर हो चुका था तीन में से दो के लंच बॉक्स में स्कूल द्वारा बताएं गए मेनू से अलग लंच था और एक की ड्रेस कम्पलीट नहीं थी इसलिये  सिक्योरिटी नें उन्हें वापस जाने का निर्देश दे दिया।         प्रेयर स्टार्ट हो चुकी है.... विद्यालय असेंबली हाल में केवल कैमरा और साउंड सिस्टम लगा है... हर छात्र का स्पेस फिक्स है  उसमें जाकर सभी बच्चे खड़े हो गए। प्रेयर के बाद, न्यूज़, नैतिक कथा, वार्म अप, योगा, मैडिटेशन  कुल मिलाकर 45 मिनट की प्री असेंबल्ड प्रोग्राम पर यह सेशन पूरा हो चुका है, कुछ बच्चे काफ़ी बुरी तरह थक चुके हैं पर प्रेयर...

मोबाइल है तो निगरानी में हो

दो घटनाये देखिये  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नें ai की मदद से लाखों टैक्स चोरी करने बालों को नोटिस भेज दिया  कर्नाटक में इनकम टैक्स नें छोटे व्यापरियों को लाखों के नोटिस थमाए तो दुकानदारों क्यू आर कोड दुकान से हटाए।  ये तो एक ट्रेलर मात्र है अभी पिक्चर बाक़ी है  2007 के लगभग दलजीत चौधरी जी  इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने थे उसी समय  नया नया मोबाइल आया था और चम्बल के डकैतो और उनके मुखबिरों के लिए अच्छी सुविधा बन गई । तत्कालीन एस टी एफ और एस ओ जी से जुड़े लोग बताते हैं कि एसएसपी साहब नें इसी टेक्नोलॉजी को डकैत विहीन इटावा के लिए हथियार बना लिया और मोबाइल तकनीक के सहारे ही सभी डकैत मुखबिरी की दम पर निपटा दिए गए।  समय बदला और मल्टीमीडिया एंड्राइड फोन आये और अम्बानी नें सस्ते रिचार्ज और इंटरनेट से लोगों की दुनियाँ बदल दी। सोशल मीडिया पर जुड़ने की ललक नें हर हाँथ में मल्टीमीडिया मोबाइल आ गया अब बारी थी सरकार द्वारा इसी तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की।  बैंक नें अपने कस्टमर को एस एम एस सुविधा के लिए नंबर माँगा, अधिक लेनदेन के लिए पेन कार्ड बनबाने...